नवजोत कौर सिद्धू व परगट सिंह कांग्रेस में शामिल

Edited By Updated: 29 Nov, 2016 10:38 AM

navjot kaur sidhu and pargat singh join congress

कुछ समय पहले बीजेपी से आम आदमी पार्टी की तरफ जाते दिख रहे नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू और हॉकी खिलाड़ी परगट सिंह अाज   कांग्रेस में शामिल हो गए।

जालंधर : पंजाब की पूर्व मुख्य संसदीय सचिव व भाजपा विधायक डा. नवजोत कौर सिद्धू तथा अकाली विधायक परगट सिंह को आज पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कै. अमरेन्द्र सिंह की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल किया गया। दोनों की पार्टी में शमूलियत के समय दिल्ली में ए.आई.सी.सी. की ओर से रणदीप सुर्जेवाला तथा पंजाब मामलों की प्रभारी आशा कुमारी भी मौजूद थीं। परगट सिंह के साथ कई अकाली नेताओं ने भी कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान किया, जिनमें जसपाल सिंह वड़ैच, मनिन्द्र सिंह बावा, अशविन्द्र पाल सिंह, हरजिन्द्र सिंह, सर्बदयाल सिंह, कै. आर.पी.एस. कंग, बलदेव सिंह, नरेन्द्र पाल सिंह, राजन चोपड़ा, बन्नी संधू व संदीप सिंह उल्लेखनीय हैं। 


नवजोत कौर से जब पूछा गया कि उनके पति नवजोत सिंह सिद्धू भी कांग्रेस में शामिल होंगे, तो उन्होंने जवाब दिया कि इस मौके पर वह कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं परंतु उन्होंने हल्के अंदाज में कहा कि वह तथा उनके पति दो शरीर व एक आत्मा हैं। कितनी देर तक आत्मा शरीर से अलग रह सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह कांग्रेस में बिना शर्त शामिल हुई हैं तथा पार्टी द्वारा उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, उसे वह पूरा करेंगी। 

पत्रकारों के एक सवाल का जवाब देते हुए कै. अमरेन्द्र सिंह ने कहा है कि अगर मिसिज सिद्धू हमारे साथ यहां हैं तो क्या आप समझते हैं कि सिद्धू हमारे साथ (कांग्रेस के) नहीं आएंगे। कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने एस.वाई.एल. के मुद्दे पर चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इसे ठीक ढंग से न संभाला गया तो पंजाब में आतंकवाद पुनर्जीवित हो सकता है।  

नवजोत सिद्धू को लेकर अभी भी सस्पैंस
पूर्व भाजपा सांसद नवजोत सिंह सिद्धू को कांग्रेस में शामिल करने बारे अभी भी सस्पैंस बरकरार है। कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने आज प्रैस कांफ्रैंस में कहा कि अभी तक उनका नवजोत सिंह सिद्धू के साथ सीधा सम्पर्क नहीं हुआ है। वह मुम्बई में शूटिंग कार्यों में व्यस्त हैं। 
दूसरी तरफ नवजोत कौर तथा परगट सिंह ने कांग्रेस में शामिल होने से पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ भी मुलाकात की।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!