मिशन -2019 की तैयारी, 50 कांग्रेस सदस्य बनाओ और राहुल से मिलो

Edited By Vatika,Updated: 21 Jun, 2018 10:20 AM

mission 2019

कांग्रेस नेतृत्व ने मिशन -2019 की तैयारी शुरू कर दी है। इस वर्ष होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों की तरफ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपना ध्यान केन्द्रित किया है, जिसके तहत कांग्रेसी नेताओं को कहा जा रहा है कि वे ब्लाक स्तर पर 50 कांग्रेसी सदस्य...

जालंधर (धवन): कांग्रेस नेतृत्व ने मिशन -2019 की तैयारी शुरू कर दी है। इस वर्ष होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों की तरफ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपना ध्यान केन्द्रित किया है, जिसके तहत कांग्रेसी नेताओं को कहा जा रहा है कि वे ब्लाक स्तर पर 50 कांग्रेसी सदस्य बनाएं तथा इसके बाद उन्हें राहुल गांधी अपने पास मुलाकात करने के लिए बुलाएंगे।

PunjabKesari

कांग्रेस नेतृत्व ने यह कदम जमीनी स्तर से जुड़े कांग्रेसी कार्यकत्र्ताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए उठाया है। ऐसा करने पर उन्हें राहुल से मिलने का मौका मिल जाएगा। कांग्रेस ने अपना नया अभियान राजस्थान, छत्तीसगढ़ में चलाया है जहां नवम्बर में चुनाव होने हैं। इसके अतिरिक्त दिल्ली, मुम्बई तथा तेलंगाना में भी यह अभियान शुरू कर दिया गया है। नए सदस्य बनाने वाले कांग्रेसी नेता शक्ति नामक एप पर अपना संदेश कांग्रेस नेतृत्व को भेजेंगे। मोबाइल नम्बर पर संदेश जाने पर कांग्रेसी नेता का नाम पंजीकृत कर लिया जाएगा। अगले चरण में ऐसे कांग्रेसी नेता कांग्रेस समर्थक परिवारों से सम्पर्क साधेंगे तथा बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाएंगे। पंजीकृत होने वाले नए सदस्यों के साथ-साथ कांग्रेसी नेताओं को नए अंक मिलते जाएंगे। 

PunjabKesari
कांग्रेस की राज्य इकाइयां इस अभियान पर नजर रखेंगी। चुनावी राज्यों में कांग्रेसी नेताओं से यह भी कहा गया है कि जिला स्तर पर अगर वे 200 सदस्य तथा राज्य स्तर पर 500 सदस्य बनाते हैं तो राहुल गांधी उनसे विस्तार से बातचीत करवाई जाएगी। छत्तीसगढ़ में पार्टी अब तक 50000 तथा राजस्थान में 2 लाख नए सदस्यों का पंजीकरण कर चुकी है। चुनावी राज्यों में कार्य सम्पन्न करने के बाद पार्टी लीडरशिप द्वारा ऐसा ही एक अभियान ओडिशा, गुजरात तथा मध्य प्रदेश में शुरू किया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!