Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Aug, 2017 10:00 PM
पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने बलात्कार के मामले में डेरा सच्चा...
चंडीगढ़: पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने बलात्कार के मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषी ठहराए जाने के बाद राज्य में कल शुरू हुई ङ्क्षहसा के लिए मनोहर लाल खट्टर सरकार को आज कड़ी फटकार लगाई। अदालत ने कहा कि राजनैतिक कारणों से राज्य सरकार ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख के अनुयायियों के आगे ‘आत्मसमर्पण’ कर दिया।
वोट बैंक की खातिर किया राजनैतिक आत्मसमर्पण
विशेष सुनवाई में अदालत की पूर्ण पीठ ने डेरा के अनुयायियों की ‘रक्षा’ करने और उन्हें राजनैतिक संरक्षण देने के लिए मुख्यमंत्री को जमकर लताड़ लगाई। अदालत ने कहा कि भाजपा सरकार ने लगता है ‘‘राजनैतिक कारणों से डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों के आगे आत्मसमर्पण कर दिया है।‘‘ पंचकूला में सीबीआई अदालत के बलात्कार के मामले में डेरा प्रमुख को दोषी ठहराने के बाद डेरा समर्थकों के समूचे हरियाणा में ङ्क्षहसा करने के एक दिन बाद अदालत ने कहा, ‘‘यह वोट बैंक की खातिर राजनैतिक आत्मसमर्पण था।‘‘ इस ङ्क्षहसा में अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है और 250 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता जताई
कई स्थानों पर कफ्र्यू लगाया गया है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एस सिंह सारों, न्यायमूॢत अवनीश ङ्क्षझगन और न्यायमूॢत सूर्यकांत की पीठ पंचकूला निवासी एक व्यक्ति की जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी। उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर ङ्क्षचता जताई थी और कहा कि डेढ़ लाख से अधिक लोग निषेधाज्ञा के बावजूद कथित तौर पर जिले में घुस गए।