अगर ये दो बहनें आपकी फ्रेंड है तो तुरंत हो जाएं सावधान

Edited By Updated: 31 Dec, 2016 01:37 PM

internet  canada  instagram  nigeria

इंटरनैट पर महिलाओं से दोस्ती करना खतरनाक साबित हो सकता है। पिछले समय के दौरान महिलाओं द्वारा पुरुषों के साथ इंटरनैट पर दोस्ती करने के बाद उन्हें ब्लैकमेल करने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। खुद को तीसमारखां व चुस्त-चालाक समझने वाले युवक इन महिलाओं के...

जालंधर (पुनीत): इंटरनैट पर महिलाओं से दोस्ती करना खतरनाक साबित हो सकता है। पिछले समय के दौरान महिलाओं द्वारा पुरुषों के साथ इंटरनैट पर दोस्ती करने के बाद उन्हें ब्लैकमेल करने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। खुद को तीसमारखां व चुस्त-चालाक समझने वाले युवक इन महिलाओं के झांसे में आकर मूर्ख मजनूं बन रहे हैं और ठगे जा रहे हैं। शातिर किस्म की इन महिलाओं द्वारा पुरुषों से दोस्ती कर उनकी निजी जानकारियां हासिल की जाती हैं। इंटरनैट पर शुरू हुआ इन बातों का सिलसिला फोन टॉक तक पहुंच जाता है। पैसे ऐंठने वाली ये शातिर लड़कियां अमीर पुरुषों के साथ शारीरिक संबंध बनाने से भी गुरेज नहीं करतीं। इन निजी पलों की चुपके से वीडियो व फोटोग्राफी करवा ली जाती है। संबंधों के दौरान बातों-बातों में पुरुष मित्र की हिस्ट्री व निजी जानकारियां भी हासिल कररिकार्ड कर ली जाती हैं। इसके बाद पैसे ऐंठने का खेल चलता है और यदि पुरुष मित्र पैसे न दे तो उसके आपत्तिजनक वीडियो व फोटोज को सार्वजनिक करने की चेतावनी दी जाती है। 

हाल ही में एक रोचक मामला सामने आया है, जिसमें कनाडा की भारतीय मूल की 2 बहनों को पुरुष से ठगी मारने के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। नाइजीरिया से गिरफ्तार हुई ज्योति मठारू व किरण मठारू के इंस्टाग्राम पर 50 हजार से अधिक फालोअर हैं। ये लड़कियां किम कार्दाशियां की तरह अपने फोटोज को अपलोड करती थीं। इन्हें पार्टी करने का बेहद शौक है। नाइजीरिया में इन बहनों को सैक्स स्कैंडल के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। 

खबरों के मुताबिक ये दोनों बहनें अफ्रीका के रिचपर्सन्स को डेट करती थीं और उनसे संबंध बनाती थीं। इसके बाद फोटो व वीडियो के जरिए उन्हें ब्लैकमेल करती थीं। नाइजीरिया की एक वैबसाइट के मुताबिक इन लड़कियों ने वहां के रहने वाले उद्योगपति फेमी ओटेडोला को ब्लैकमेल करने की कोशिश की लेकिन उक्त व्यक्ति इन शातिर हसीनाओं के झांसे में नहीं आया और उसने पुलिस में शिकायत दी। इनकी ओर से उद्योगपति को कहा गया कि उनके पास सबूत मौजूद हैं कि वह अपनी पत्नी को धोखा देता है। इसके बाद पुलिस ने दोनों लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया, इसलिए आवश्यक है कि खूबसूरत दिखने वाली इन हसीनाओं से रिलेशन बनाने व निजी जानकारियां शेयर करने से पहले एक बार जरूर सोच लें। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!