Edited By Updated: 23 Feb, 2017 01:50 PM
इनैलो कार्यकर्ता अभय चौटाला के नेतृत्व में एस.वाई.एल. नहर खोदने के लिए कूच करने वाले है।
पटियालाः इनैलो कार्यकर्ता अभय चौटाला के नेतृत्व में एस.वाई.एल. नहर खोदने के लिए कूच करने वाले है। इसके चलते सुरक्षा प्रबंध कड़े कर दिए गए हैं। शंभू बॉर्डर पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। सुबह ही शंभू बॉर्डर में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारी, अर्द्ध सैनिक बलों की टुकड़ियां मौजूद हैं।
तस्वीरों में अाप देख सकते हैं कि हालात से निपटने के लिए सुरक्षा बल तैनात है।
इसके साथ ही 10 कंपनियां पैरा मिलिट्री फोर्स की भी पहुंच गई हैं, जिन्होंने शंभू सहित अन्य स्थानों पर मोर्चा संभाल लिया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के मुताबिक एस.वाई.एल. नहर की यथास्थिति बनाई रखी जाएगी। न ही पंजाब और न ही हरियाणा के राजनीतिक दलों को कानून से खिलवाड़ करने दिया जाएगा।