EVM से छेड़छाड़ होती तो मैं सत्ता में नहीं होता: कैप्टन

Edited By Updated: 13 Apr, 2017 01:52 AM

if evms are tampered with i am not in power captain

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह ने बुधवार को कहा कि अगर ईवीएम से छेड़छाड़ होती....

नई दिल्ली/चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह ने बुधवार को कहा कि अगर ईवीएम से छेड़छाड़ होती तो वह सत्ता में नहीं होते। उनका यह रूख कांग्रेस के रूख के विपरीत है जिसका कहना है कि मशीन से छेड़छाड़ संभव है। उन्होंने यहां कहा, ‘‘अगर ईवीएम से छेड़छाड़ की गई होती तो मैं यहां नहीं बैठा होता। यहां अकाली होते।’’ पूर्व कानून मंत्री वीरप्पपा मोईली के बाद अमरेंद सिंह कांग्रेस के दूसरे वरिष्ठ नेता हैं जो ईवीएम के बचाव में उतरे हैं जबकि कांग्रेस का आरोप है कि मशीन से छेड़छाड़ हुई है।

कांग्रेस ने मांग की है कि ईवीएम की जगह पुराने मतपत्रों का इस्तेमाल किया जाए। पंजाब में विधानसभा की 117 सीटों में से 77 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज कर एक दशक से सत्ता में काबिज अकाली-भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाया। कांग्रेस अन्य विपक्षी दलों के साथ मिलकर आरोप लगा रही है कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों से छेड़छाड़ हुई जिससे उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा को विधानसभा चुनाव जीतने में सहयोग मिला।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!