Edited By Updated: 06 Apr, 2017 08:53 AM
पिछले एक पखवाड़े से भीषण गर्मी से परेशान देश की राजधानी सहित उत्तर भारत में लोगों को बारिश से राहत मिली है।
चंडीगढ़ (प.स.): पिछले एक पखवाड़े से भीषण गर्मी से परेशान देश की राजधानी सहित उत्तर भारत में लोगों को बारिश से राहत मिली है। पंजाब में हल्की बारिश के साथ-साथ जालंधर, गुरदासपुर, नवांशहर, पटियाला और संगरूर में ओलावृष्टि भी हुई। हिमाचल प्रदेश में तूफानी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में आज सुबह हल्की बारिश हुई जिससे पारे में गिरावट आई। हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, कालका और यमुनानगर में भी हल्की बारिश हुई। इसी बीच उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई और 2 पुलिसकर्मियों समेत 10 लोग घायल हो गए। हालांकि बारिश और ओलावृष्टि ने कई जगह गेहूं की फसल को नुक्सान पहुंचाया। इस मौसम में हल्की बंूदाबांदी भी गेहंू की खड़ी फसल के लिए नुक्सानदेह होती है। किसानों ने पंजाब सरकार से मांग की कि ओलावृष्टि के कारण खराब हुई फसल का मुआवजा दिया जाए।