Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Feb, 2018 08:56 AM
अगर कुछ लोग यह सोचते हैं कि अकेले पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के लिए ही यह अच्छा समय है तो उनको संभवत: यह जानकर आश्चर्य होगा कि बादलों के लिए भी यह अच्छा समय है और वे जीवन का लुत्फ उठा रहे हैं।
जांलधरः अगर कुछ लोग यह सोचते हैं कि अकेले पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के लिए ही यह अच्छा समय है तो उनको संभवत: यह जानकर आश्चर्य होगा कि बादलों के लिए भी यह अच्छा समय है और वे जीवन का लुत्फ उठा रहे हैं। यह बात जूनियर बादल सुखबीर और उनकी केंद्रीय मंत्री पत्नी हरसिमरत कौर द्वारा गत सोमवार को अपने 12 सफदरजंग रोड निवास पर दिए गए एक बढिय़ा लंच के समय सामने आई। केंद्रीय मंत्रियों, प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के नेताओं सहित बहुत से वी.आई.पी. के अलावा कुछ चयनित मीडिया कर्मचारी भी वहां मौजूद थे। पटियाला, लुधियाना और अमृतसर सहित पंजाब भर से खाना आया था। मौसम बहुत अच्छा था तो एक मंत्री ने बादल से पूछा, ‘‘आपके मुख्यमंत्री के लिए अच्छा समय है। मैंने ऐसा समाचार पत्रों में पढ़ा है। क्या आपका भी समय अच्छा है?’’ इस पर तुरन्त जवाब मिला, ‘‘हां, मेरा भी अच्छा समय है। इसके लिए कैप्टन का धन्यवाद।’’ इस पर वहां खूब हंसी हुई। जब मंत्री ने फिर प्रश्र किया, ‘‘हम जानते हैं कि कैप्टन कैसे अच्छा समय काट रहे हैं, क्या आप वही रास्ता अपनाएंगे?’’ इस पर सुखबीर ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘‘हम तो भजन-कीर्तन कर रहे हैं और उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं तथा उन्हें उसी तरह जीवन का लुत्फ उठाना चाहिए जैसा वह उठा रहे हैं।’’