Edited By Sonia Goswami,Updated: 09 May, 2018 07:39 PM
भारत में तूफान के खतरों के बीच आज पंजाब,दिल्ली एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में भूकंप के हलके झटके महसूस किए गए। हालांकि किसी भी हताहत की कोई सूचना नहीं है। इससे पहले आज सुबह पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भूकंप की खबर है।
जालंधरः राष्ट्रीय राजधानी समेत उत्तर भारत के पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर के इलाकों में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस कालकाले का केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान की सरहद पर है।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनएससी) के प्रमुख (संचालन) जे.एल. गौतम ने बताया कि भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा पर था। इसकी तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 6.2 आंकी गई है। यह शाम चार बजकर एक मिनट पर आया। अधिकारियों ने बताया कि कालकाले के झटके दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में भी महसूस किए गए। उन्होंने कहा कि किसी तरह के जान - माल के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है।
श्रीनगर और कश्मीर घाटी के अन्य हिस्सों में भूकंप के जबर्दस्त झटके महसूस किए गए। कुछ इलाकों में लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। मौसम विभाग ने बताया कि इसी तरह का ²श्य राजस्थान के भी कुछ इलाकों में देखने को मिला। वहां भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।