रूई बाजार गिरा औंधे मुंह, स्टॉकिस्टों के छूटे पसीने

Edited By Sunita sarangal,Updated: 23 Mar, 2021 10:48 AM

cotton market fell in the face sweat of stockists

भारत में चालू खरीफ सीजन दौरान अब तक लगभग 3 करोड़ गांठ व्हाइट गोल्ड आवक पहुंचने की सूचना है। इस साल 3.60 से.....

जैतो(रघुनंदन पराशर): भारत में चालू खरीफ सीजन दौरान अब तक लगभग 3 करोड़ गांठ व्हाइट गोल्ड आवक पहुंचने की सूचना है। इस साल 3.60 से 3.65 करोड़ गांठ व्हाइट गोल्ड की पैदावार होने के कयास लगाए जा रहे हैं लेकिन यह आंकड़ा तेजड़ियों के गले के नीचे नहीं उतर रहा है। 

तेजड़ियों ने रुई में मोटा उछाल आने की उम्मीद को लेकर लाखों गांठ रुई का स्टाक कर लिया। उन्हें बड़ी उम्मीद थी कि रुई कीमतें जल्दी ही 5000 रूपए प्रति मन होंगी ,जबकि तेजी के फूंके लोगों का कहना था कि रुई 7000 रूपए प्रति मन अपनी रिकॉर्ड कीमतें बनाएगी लेकिन रूई बाजार अचानक औंधे मुंह ज़मीन पर गिरा है जिससे रुई तेजड़ियों (स्टाकिस्टों) को पसीने छूटने लगे हैं क्योंकि हाजिर रुई में 220 रूपए मन से अधिक की मंदी आ गई है। भारतीय रुई बाजार में 220 रुपए प्रति मन गिरावट को बड़ी मंदी मानी जाता हैं।

सोमवार को भी सुबह से सायं तक रुई कीमतों में 20-30 रुपए मंदी आई है। वहीं भारतीय कपास निगम लिमिटेड (सी.सी.आई.) ने सोमवार को अपनी साल 2019-20 और साल 2020-21 की रुई कीमतों में 800-1100 रुपए प्रति कैंडी कीमतें कम करने का बड़ा ऐलान किया है। सूत्रों की मानें तो रूई बाजार में मंदी का कारण भारत में एक बार फिर से कोरोना वायरस फैलना है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!