देश में कपास की बंपर दैनिक आवक 1.81 लाख गांठ पहुंचीं

Edited By Sunita sarangal,Updated: 12 Jan, 2021 05:01 PM

cotton bumper daily arrivals reached 1 81 lakh bales in the country

सी.सी.आई. ने 82.71 लाख गांठ कपास एम.एस.पी. पर खरीदी

जैतो(रघुनंदन पराशर): देश में चालू कपास सीजन साल 2020-21 के दौरान देश में रोजाना कपास आमद में लगातार वृद्धि हो रही हैं। 10 जनवरी को देश के विभिन्न कपास पैदावार राज्यों में 1.81,900 लाख गांठ व्हाइट गोल्ड की आमद मंडियों में पहुंचने की सूचना मिली है। देश में मंगलवार को सबसे अधिक  नरमे की आमद गुजरात में 53,100 गांठ की पहुंची है।

सूत्रों के अनुसार देश मे मंगलवार को आई कुल आमद में पंजाब की मंडियों में 4000 नरमा गांठ, हरियाणा 7,000 गांठ, अपर राजस्थान 6000 गांठ, लोअर राजस्थान 4600 गांठ, मध्य प्रदेश 11,000 गांठ, आंध्र प्रदेश 8,000 गांठ, कर्नाटक 5,000 गांठ, तेलंगाना 45,000 गांठ व ओडिशा 3300 गांठ  नरमे की शामिल हैं। वहीं, भारतीय कपास निगम (सी.सी.आई.) किसानों का नरमा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बंपर खरीद कर रही हैं। 

सरकारी सूत्रों के अनुसार सी.सी.आई. ने 10 जनवरी तक देश में किसानों से 24,177.67 करोड़ रुपए खर्च करके 82,71,116 लाख गांठ नरमा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की है। इससे 16,02,127 लाख किसान लाभान्वित हुए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!