Edited By Updated: 05 Nov, 2016 05:04 PM
पंजाब कांग्रेस प्रधान कै. अमरेंद्र सिंह द्वारा शुक्रवार को पू्र्व सैनिकों की वन रैंक वन पैंशन की मांग को लेकर राज्यपाल को मैमोरेंडम
जालंधरः पंजाब कांग्रेस प्रधान कै. अमरेंद्र सिंह द्वारा शुक्रवार को पू्र्व सैनिकों की वन रैंक वन पैंशन की मांग को लेकर राज्यपाल को मैमोरेंडम दिए जाने पर डिप्टी सी.एम. सुखबीर सिंह बादल और कै. अमरेंद्र सिंह और आम आदमी पार्टी के कन्वीनर अरविंद केजरीवाल के बीच ट्विटर वार शुरू हो गई। पहला ट्वीट सुखबीर बादल की तरफ से किया गया। इस पर कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने जवाब दिया। दोनों बड़े नेताअों की बार में पंजाब के राजस्व मंत्री बिक्रम मजीठिया भी कूद गए हैं। उन्होंने कैप्टन पर कटाक्ष करते कहा कि कैप्टन के पास प्रदर्शित करने के लिए कुछ भी नहीं है लेकिन वह झूठा प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने अपने अंदाज में कहा कि कैप्टन साहब गल्ला नाल नी कम्मा नाल चलदीयां ने सरकारां।
गौरतलब है कि वन रैंक वन पैंशन की मांग को लेकर कांग्रेस सरकार मोदी सरकार पर बार-बार हमला कर रही है। वहीं पंजाब कांग्रेस इसे लेकर बादल सरकार को घेर रही है।
पंजाब में 9 वर्षों से अकाली सरकार का राज है इसलिए कांग्रेस उनके विकास पर सवाल उठा रही है। दूसरी तरफ बादल सरकार कैप्टन के समय जो कार्य हुए पर कमिया गिनवा रही है। इसलिए टि्वटर पर अकाली-कांग्रेस एक दूसरे को ट्वीट कर जवाब दे रहे हैं। हालांकि अाम अादमी पार्टी भी इस वार में पीछे नहीं है। इससे पहले अाम अादमी पार्टी से ये वार हो चुकी है।
कहा ये भी जा रहा है कि अाम अादमी पार्टी द्वारा अकाली-कांग्रेस को एक ही थाली के चट्टे-बट्टे कहने पर ये दोनों पार्टियां एक दूसरे पर वार कर ये साबित करना चाहती हैं कि हम एक नही हैं।