राजोआणा ने जेल में शुरू की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल

Edited By Updated: 04 Nov, 2016 09:54 AM

balwant singh rajoana goes on indefinite hunger strike in patiala jail

पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह कत्ल के दोष में फांसी की सजा पा चुके बलवंत सिंह राजोआणा ने आज केंद्रीय जेल पटियाला में भूख हड़ताल शुरू कर दी है।

पटियाला : पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह कत्ल के दोष में फांसी की सजा पा चुके बलवंत सिंह राजोआणा ने आज केंद्रीय जेल पटियाला में भूख हड़ताल शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि केंद्र्रीय जेल पटियाला के सुपरिंटैंडैंट भूपिंद्र सिंह विर्क ने की। 


राजोआणा की बहन कमलदीप कौर ने बताया कि उनके भाई बलवंत सिंह राजोआणा की तरफ से शिरोमणि कमेटी द्वारा देश के राष्ट्रपति को फांसी की माफी से संबंधित की गई अपील पर फैसला देने की लगातार मांग की जा रही है। इसके लिए वह पिछले काफी समय से केंद्र्रीय गृह मंत्रालय और अन्य संबंधित विभागों के साथ लगातार पत्राचार कर रहे हैं परंतु अभी तक अपील पर कोई फैसला नहीं दिया गया है। उन्होंने बताया कि किसी भी पत्र का कोई जवाब न आने पर उन्होंने जेल में भी संघर्ष का रास्ता चुना और आज अघोषित समय के लिए भूख हड़ताल शुरू कर दी है, जिससे अपनी आवाज को केंद्र्र सरकार के कानों तक पहुंचाया जा सके। 


यहां यह वर्णनीय है कि वर्ष 2012 में चंडीगढ़ की अदालत ने बलवंत सिंह राजोआणा की फांसी संबंधित वारंट जारी कर दिए थे और उस समय पंजाब के हालात एकदम बदले और हालातों को देखते हुए शिरोमणि कमेटी ने बलवंत सिंह राजोआणा की फांसी की सजा माफ करने के संबंधी एक पटीशन माननीय राष्ट्रपति के समक्ष रखी थी जिस पर तुरंत फैसला देते हुए बलवंत सिंह राजोआणा की फांसी पर तो रोक लग गई थी परंतु फांसी की सजा माफी संबंधी अभी तक कोई फैसला नहीं आया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!