Edited By Subhash Kapoor,Updated: 28 Sep, 2021 07:39 PM
पंजाब कांग्रेस में चल रहा संकट अब महासंकट के रूप में बदलता नजर आ रहा है, जोकि रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे के बाद अब कांग्रेस के महासचिव योगिंद्र ढींगरा ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे...
चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस में चल रहा संकट अब महासंकट के रूप में बदलता नजर आ रहा है, जोकि रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे के बाद अब कांग्रेस के महासचिव योगिंद्र ढींगरा ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले रजिया सुल्ताना ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। सूत्रों के हवाले से यह भी खबर आ रही थी कि परगट सिंह भी इस्तीफा देने जा रहे हैं, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
गौरतलब है कि आज नवजोत सिंह सिद्धू ने सोनिया गांधी को ट्वीट के जरिए पंजाब प्रदेश कमेटी के प्रधान पद से इस्तीफा भेज दिया था, जिसके बाद पंजाब कांग्रेस में तहलका मच गया था। नवजोत सिंह सिद्धू नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा लिए गए कुछ फैसलों की वजह से नाराज चल रहे हैं, जिनको लेकर ही नवजोत सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। सिद्धू के इस्तीफा देने का सबसे बड़ा कारण नए मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी द्वारा अपने कुछ खास लोगों को कैबिनेट में शामिल करना भी बताया जा रहा है और कुछ आलाधिकारियों की नियुक्तियां भी अपनी इच्छानुसार करना बताया जा रहा है।
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Her