Edited By Updated: 16 Feb, 2017 09:49 AM
डी.एस.जी.एम.सी. के चुनाव में बिगड़ते हालात को देखते हुए दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने आज अपने को गुरुद्वारा चुनाव से अलग करते हुए कहा है कि उनकी पार्टी परोक्ष एवं अपरोक्ष किसी भी रूप में चुनाव नहीं लड़ रही है।
नई दिल्ली (सुनील पांडेय) : डी.एस.जी.एम.सी. के चुनाव में बिगड़ते हालात को देखते हुए दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने अपने को गुरुद्वारा चुनाव से अलग करते हुए कहा है कि उनकी पार्टी परोक्ष एवं अपरोक्ष किसी भी रूप में चुनाव नहीं लड़ रही है। आम आदमी पार्टी एक सेक्युलर पार्टी है। धर्म पंथ पर विश्वास नहीं रखती। हम राजनीति में सभी नागरिकों को बिना किसी भेदभाव से मदद के लिए आए हैं। हम सभी धर्मों में विश्वास रखते हैं और उनका आदर करते हैं। सिख स्वयं समझदार हैं कि उनकी कमेटी कौन देखे?