Edited By Updated: 31 Mar, 2017 11:27 AM
आज 31 मार्च है यानि वित्त वर्ष का आखिरी दिन। आपसे और हमसे जुड़ी हुई कई ऐसी सेवाएं हैं जिनका आज आखिरी दिन है।
जालंधरः आज 31 मार्च है यानि वित्त वर्ष का आखिरी दिन। आपसे और हमसे जुड़ी हुई कई ऐसी सेवाएं हैं जिनका आज आखिरी दिन है।
आज के बाद क्या-क्या नहीं होने वाला है?
-प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत अघोषित आय के खुलासे का आज आखिरी मौका है।
-2015-16 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न भरने का आज आखिरी दिन है।
-रिटर्न फाइल करने में चूके तो पांच हज़ार की पेनल्टी लगायी जा सकती है।
-बैंकों में के.वाई.सी. अपडेट करने की भी आखिरी तारीख है।
-के.वाई.सी. अपडेट नहीं किया तो लेन-देन और अकाउंट ब्लॉक किया जा सकता है।
-सोना बेचकर 20 हजार रुपए कैश पाने का आज आखिरी दिन है, कल से ये सीमा 10 हजार रुपए प्रति दिन हो जाएगी।
-रिलायंस जियो की मुफ्त सेवा का आज आखिरी दिन है, या तो आप 99 रुपए देकर प्राइम मेंबरशिप ले लें, या फिर सिम सरेंडर कर दें।
-बी.एस. थ्री गाड़ियों की बिक्री और रजिस्ट्रेशन का आज आखिरी दिन है, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कल से बिक्री और रजिस्ट्रेशन दोनों बंद हो जाएंगे।