25 फुट गहरे बोरवैल में गिरने से मजदूर की मौत

Edited By Anjna,Updated: 21 Jan, 2019 09:56 AM

worker s death by submerging under soil

मोगा जिले के गांव तोता सिंह वाला में बोरवैल में पम्प ठीक करने के लिए गए मजदूर महल सिंह (42) की मिट्टी में दबने के कारण मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मजदूर महल सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह गांव के किसान हरदयाल सिंह के खेतों में मेहनत-मजदूरी का काम करता था।

मोगा(आजाद): मोगा जिले के गांव तोता सिंह वाला में बोरवैल में पम्प ठीक करने के लिए गए मजदूर महल सिंह (42) की मिट्टी में दबने के कारण मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मजदूर महल सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह गांव के किसान हरदयाल सिंह के खेतों में मेहनत-मजदूरी का काम करता था। जब वह खेत में लगे 25 फुट गहरे बोरवैल में पम्प ठीक करने के लिए नीचे उतरा तो अचानक मिट्टी गिर गई, जिससे वह नीचे दब गया।

घटना का पता लगने पर डी.एस.पी. धर्मकोट अजयराज सिंह, थाना धर्मकोट के प्रभारी जोगिन्द्र सिंह, हवलदार सुखदेव सिंह तथा अन्य पुलिस मुलाजिम मौके पर पहुंचे तथा जे.सी.बी. की सहायता से 3 घंटों की जद्दोजहद के बाद महल सिंह को बाहर निकाल कर सरकारी एम्बुलैंस द्वारा सिविल अस्पताल मोगा पहुंचाया, जिसको डाक्टरों ने मृतक करार दे दिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!