Edited By Sunita sarangal,Updated: 22 Jan, 2020 04:07 PM
मोगा से लुधियाना जा रही रेलगाड़ी की चपेट में आने से एक महिला की मौत होने की खबर मिली है।
मोगा(संजीव): मोगा से लुधियाना जा रही रेलगाड़ी की चपेट में आने से एक महिला की मौत होने की खबर मिली है। समाज सेवा सोसाइटी की मदद से जी.आर.पी. ने मृतका के शव को सरकारी अस्पताल में रखवा दिया है।
जानकारी देते हुए जी.आर.पी. के जांच अधिकारी ए.एस.आई. लालचंद ने बताया कि आज दोपहर मृतका सरोज रानी पत्नी राजकुमार निवासी भीम नगर एक भोग पर गुरुद्वारे में गई थी। जब वह वापस आ रही थी तो नाम चर्चा के नजदीक रेलवे लाइन क्रॉस करते हुए अचानक डी.एम.यू. ट्रेन के नीचे आ गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।