Edited By Anjna,Updated: 18 Feb, 2019 03:23 PM
हलका निहाल सिंह वाला में वर्कर मिलनी प्रोग्राम दौरान वर्करों की समस्याएं सुनने एवं लोकसभा चुनाव की तैयारियों संबंधी पहुंचे पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल व पूर्व कैबिनेट मंत्री जत्थेदार तोता सिंह का हलका निहाल सिंह वाला के अकाली नेताओं द्वारा विशेष...
निहाल सिंह वाला/बिलासपुर (जगसीर/बावा): हलका निहाल सिंह वाला में वर्कर मिलनी प्रोग्राम दौरान वर्करों की समस्याएं सुनने एवं लोकसभा चुनाव की तैयारियों संबंधी पहुंचे पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल व पूर्व कैबिनेट मंत्री जत्थेदार तोता सिंह का हलका निहाल सिंह वाला के अकाली नेताओं द्वारा विशेष सम्मान किया गया।
इस मौके सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है तथा हर वर्ग सरकार की नीतियों से परेशान है। सरकार नई भलाई स्कीमें तो क्या देगी, बल्कि अकाली-भाजपा सरकार द्वारा दी जा रही पुरानी लोक भलाई स्कीमों को भी बंद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों को हार का मुंह देखना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अकाली नेताओं पर जो अवैध पर्चे हो रहे हैं, समय आने पर उनका हिसाब-किताब जरूर लिया जाएगा।