Edited By Anjna,Updated: 26 Mar, 2019 08:19 AM
गांव कोकरी बुट्टरां निवासी सुखवीर सिंह (22) ने मानसिक परेशानी के कारण अपने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में थाना अजीतवाल के हवलदार परगट सिंह द्वारा मृतक की माता कुलदीप कौर के बयानों पर कार्रवाई की गई है।
मोगा(आजाद) : गांव कोकरी बुट्टरां निवासी सुखवीर सिंह (22) ने मानसिक परेशानी के कारण अपने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में थाना अजीतवाल के हवलदार परगट सिंह द्वारा मृतक की माता कुलदीप कौर के बयानों पर कार्रवाई की गई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार सुखवीर सिंह मजदूरी करता था। मृतक की माता के अनुसार वह मानसिक परेशानी के चलते घर में अक्सर झगड़ा करता रहता था और घर में तोड़-फोड़ करता रहता था। उसे कई बार समझाने का भी प्रयास किया गया, लेकिन उसने कोई बात न सुनी। इस कारण घर में विवाद रहने लगा था। मामले को लेकर पुलिस को भी सूचित किया गया था।
इसी विवाद के कारण उसने घर में ही लगे पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। हवलदार परगट सिंह ने बताया कि शव को सिविल अस्पताल मोगा से पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।