Edited By Anjna,Updated: 12 Jun, 2018 06:33 PM
कर्ज से परेशान एकता नगर मोगा निवासी उपिंद्र सिंह (30) द्वारा घर में फंदा लगाकर खुदकुशी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने पर थाना सिटी साऊथ के सहायक थानेदार बलवीर सिंह पुलिस पार्टी सहित वहां पहुंचे और जांच की।
मोगा (आजाद): कर्ज से परेशान एकता नगर मोगा निवासी उपिंद्र सिंह (30) द्वारा घर में फंदा लगाकर खुदकुशी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने पर थाना सिटी साऊथ के सहायक थानेदार बलवीर सिंह पुलिस पार्टी सहित वहां पहुंचे और जांच की।
सहायक थानेदार बलवीर सिंह ने बताया कि मृतक युवक उपिंद्र सिंह पुत्र बिक्कर सिंह 10 वर्ष से नैस्ले डेयरी में लगा हुआ था। उसकी शादी करीब 2 वर्ष पहले हुई थी और 6 माह पहले ही उसके घर 2 जुड़वा बेटियां ने जन्म लिया। उसने अपनी कोठी बनाने के लिए बैंक से कर्ज लिया था और 15 लाख रुपए कर्ज भी खड़ा था, जिस कारण वह परेशान रहता था।
मृतक की पत्नी सिमरनजीत कौर ने बताया कि गत दिवस जब वह अपने मायके घर गुरु रामदास नगर गई हुई थी तो पीछे से उसके पति ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली क्योंकि वह कर्ज अदा न करने को लेकर परेशान रहता था। पुलिस ने सिमरनजीत कौर के बयानों पर अ/ध 174 की कार्रवाई की है और शव को सिविल अस्पताल मोगा से पोस्टमार्टम करवाने उपरांत परिजनों को सौंप दिया।