आर्थिक तंगी के चलते व्यक्ति ने की आत्महत्या

Edited By swetha,Updated: 14 Jan, 2020 10:55 AM

suicide case

जिले के कस्बे बाघापुराना में स्थित कालेके रोड पर गत रात्रि एक व्यक्ति द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने की खबर है।

मोगा(संजीव): जिले के कस्बे बाघापुराना में स्थित कालेके रोड पर गत रात्रि एक व्यक्ति द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने की खबर है। जांच अधिकारी थाना बाघापुराना के ए.एस.आई. परमजीत सिंह ने बताया कि गत रात्रि करीब 10 बजे अंग्रेज सिंह (36) पुत्र दलीप सिंह निवासी कालेके रोड बाघापुराना ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतक 2 बच्चों का पिता था तथा मेहनत-मजदूरी का कार्य करता था। मृतक की पत्नी ने बताया कि उसका पति अक्सर आर्थिक तंगी से परेशान रहता था। वह कल अपने मायके गई हुई थी और अभी पुलिस द्वारा फोन करने पर वापस आई है। इसलिए उसे इस संबंधी अधिक जानकारी नहीं है। जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक अंग्रेज सिंह का शव मोगा के मथुरादास सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और कल मृतक का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!