Edited By swetha,Updated: 20 Nov, 2019 11:05 AM
मानसिक परेशानी के चलते एक महिला ने जहरीली दवाई निगल कर मौत को गले लगा लिया।
मोगा(संजीव): मानसिक परेशानी के चलते एक महिला ने जहरीली दवाई निगल कर मौत को गले लगा लिया।
जानकारी के अनुसार जसवीर कौर पत्नी स्वर्ण सिंह निवासी गांव माछीके ने गत रात्रि 9.30 बजे के करीब जहरीली दवाई निगल ली। उसको सिविल अस्पताल निहाल सिंह वाला में भर्ती करवा दिया गया। करीबी रिश्तेदारों से मिली जानकारी के अनुसार जसवीर कौर को 2 महीने पहले अपने दामाद की मौत का काफी सदमा लगा था तथा वह मानसिक तौर पर परेशान रहती थी। इस परेशानी के चलते उसने जहरीली दवाई का सेवन कर लिया। हवलदार बलदेव सिंह ने परिजनों के बयानों पर कार्रवाई करके सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाने उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया।