Edited By Mohit,Updated: 26 May, 2019 07:43 PM
जिले के गांव लोहारा निवासी गुरसेवक सिंह (42) द्वारा मानसिक परेशानी के चलते कीटनाशक दवाई निगलकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में थाना कोटईसे खां में मृतक की पत्नी छिन्द्र कौर के बयानों पर अ.ध. 174 की कार्रवाई की गई है।
मोगा (आजाद): जिले के गांव लोहारा निवासी गुरसेवक सिंह (42) द्वारा मानसिक परेशानी के चलते कीटनाशक दवाई निगलकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में थाना कोटईसे खां में मृतक की पत्नी छिन्द्र कौर के बयानों पर अ.ध. 174 की कार्रवाई की गई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक गुरसेवक सिंह कई सालों से मानसिक तौर पर परेशान रहता था। इसी परेशानी के चलते उसने कीटनाशक दवाई निगल ली। हालत बिगड़ने पर गुरसेवक सिंह को प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया। डाक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डी.एम.सी. लुधियाना रैफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। सहायक थानेदार जगसीर सिंह ने बताया कि सिविल अस्पताल मोगा में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।