Edited By Vatika,Updated: 12 Aug, 2022 02:58 PM
किली गांधारा में सर्पदंश से एक युवक की मौत होने की खबर मिली है।
फतेहगढ़ पंजतूर(अकलियांवाला): किली गांधारा में सर्पदंश से एक युवक की मौत होने की खबर मिली है। गांव के बलजीत सिंह कंग, विक्रमजीत सिंह, राजबीर सिंह, हरविंदर सिंह व दलजीत सिंह भिंडर ने बताया कि मृतक जसवीर सिंह पुत्र बलवीर सिंह खेतों में रहता था। रात को सोते समय जसवीर को सांप ने काट लिया जिसे अस्पलात ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। मृतक खेती का काम करता था।