Edited By swetha,Updated: 22 Aug, 2018 11:03 AM
दिन-दिहाड़े बाघापुराना के पुरानी डाकखाने वाली गली में स्थित बिट्टू तनेजा के घर में अज्ञात चोरों द्वारा घुसकर चोरी करने का असफल प्रयास किया गया। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बिट्टू तनेजा के घर दोपहर के समय अज्ञात चोर घुस आए। उस समय उसकी पत्नी...
मोगा (आजाद): दिन-दिहाड़े बाघापुराना के पुरानी डाकखाने वाली गली में स्थित बिट्टू तनेजा के घर में अज्ञात चोरों द्वारा घुसकर चोरी करने का असफल प्रयास किया गया। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बिट्टू तनेजा के घर दोपहर के समय अज्ञात चोर घुस आए। उस समय उसकी पत्नी सीमा रानी छत पर थी। जैसे ही उसने नीचे से कुछ आवाज सुनी तो उसने ऊपर से आवाज लगाई।
इस दौरान चोर वहां से भाग गए, जिस पर उसने शोर मचाया और नीचे आई तो देखा कि घर की सभी अलमारियों व बैड का सामान बिखरा हुआ था। इस पर उसने अपने अन्य रिश्तेदारों को सूचित किया। सामने घर में रहती उनकी सास अमर देवी भी वहां आ गई। इस संबंध में पुलिस को सूचित किया गया है। पुलिस कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच के बाद आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। पुलिस आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है ताकि चोरों का कोई सुराग मिल सके।