Edited By Vatika,Updated: 15 Mar, 2019 10:34 AM
कस्बे में आए दिन हो रही चोरियों ने शहर निवासियों का जहां जीना दूभर कर दिया है, वहीं लोग अपने आपको महफूज नहीं समझ रहे। पिछले कुछ दिनों में चोरों ने 5 बड़ी चोरियों को अंजाम दिया है।
बाघापुराना (राकेश): कस्बे में आए दिन हो रही चोरियों ने शहर निवासियों का जहां जीना दूभर कर दिया है, वहीं लोग अपने आपको महफूज नहीं समझ रहे। पिछले कुछ दिनों में चोरों ने 5 बड़ी चोरियों को अंजाम दिया है।
आज दोपहर समय मुदकी रोड पर आनंद नगर के मकान मालिक की गैर-हाजिरी में चोरों ने 12 तोले सोने के जेवरात सहित करीब 80 हजार रुपए चोरी कर लिए। मकान मालिक अमरजीत सिंह पुत्र रंजीत सिंह ने बताया कि वह दोपहर को अपनी पत्नी के साथ पंजगराई हुए थे। चोरों ने उनके घर से कीमती सामान अलमारी तोड़कर चुरा लिया। घटना वाले स्थान पर थाना प्रभारी मुख्तयार सिंह पुलिस पार्टी सहित पहुंचे और मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।