Edited By Anjna,Updated: 05 Feb, 2019 08:27 AM
मोगा निवासी एक लड़की ने अपने कथित प्रेमी पर शादी रचाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने तथा मारपीट का आरोप लगाया है, जिसे सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया है।
मोगा(आजाद): मोगा निवासी एक लड़की ने अपने कथित प्रेमी पर शादी रचाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने तथा मारपीट का आरोप लगाया है, जिसे सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया है। जानकारी के अनुसार मोगा निवासी लड़की ने बताया कि पिछले 6 माह से वह अपने कथित प्रेमी के साथ परिजनों की मर्जी के बिना रह रही थी।
उसने आरोप लगाया कि उसका कथित प्रेमी शादी रचाने का झांसा देकर उससे दुष्कर्म करता रहा। गत रात्रि भी शादी को लेकर हमारा झगड़ा हो गया, जिस पर उसने मेरे साथ शादी करने से इंकार करते हुए मुझे बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया और धमकियां देता हुआ घर से चला गया। मुझे घायलावस्था में सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया।