शादी का झांसा दे बनाया हवस का शिकार

Edited By swetha,Updated: 16 Dec, 2018 09:12 AM

rape case

मोगा वासी एक लड़की ने अपने कथित प्रेमी पर शादी का झांसा देकर उसे करीब 2 वर्षों तक जबरन अपनी हवस का शिकार बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस को दिए शिकायत पत्र में 26 वर्षीय पीड़िता ने कहा कि वह घरेलू काम करती है। उसकी अनोख कुमार वासी यू.पी. जो अंडरब्रिज...

मोगा (आजाद) : मोगा वासी एक लड़की ने अपने कथित प्रेमी पर शादी का झांसा देकर उसे करीब 2 वर्षों तक जबरन अपनी हवस का शिकार बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस को दिए शिकायत पत्र में 26 वर्षीय पीड़िता ने कहा कि वह घरेलू काम करती है। उसकी अनोख कुमार वासी यू.पी. जो अंडरब्रिज के पास रेहड़ी लगाता है, से पारिवारिक जान-पहचान हो गई । वह पिछले 2 सालों से उसके साथ रिलेशनशिप में रही। अनोख कुमार शादी का झांसा देकर जबरन उसे अपनी हवस का शिकार बनाने लगा। उसने इसका कई बार विरोध भी किया।

इसी दौरान उसने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। इसकी जानकारी उसने बाद में उसे तब दी, जब उसने उसे छोड़ एक अन्य लड़की से शादी कर ली । शादी के बाद भी वह उसे अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकियां देकर जबरन अपनी हवस का शिकार बना रहा है। 

इस संबंध में मोगा पुलिस द्वारा अनोख कुमार वासी यू.पी. हाल आबाद पट्टी वाली गली के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की अग्रिम जांच कर रही थानेदार कुलविन्द्र कौर ने बताया कि पीड़िता का सिविल अस्पताल मोगा से मैडीकल निरीक्षण करवाया गया है। डाक्टर द्वारा रिपोर्ट जांच हेतु लैबोरेटरी को भेजी जाएगी। इसके बाद पीड़िता के माननीय अदालत में बयान दर्ज करवाए जाएंगे। कथित आरोपी की गिरफ्तारी बाकी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!