Edited By swetha,Updated: 11 Jul, 2019 10:01 AM
एक गांव के 45 साल के व्यक्ति की तरफ से 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
निहालसिंह वाला/ बिलासपुर(बाबा/ जगसीर): एक गांव के 45 साल के व्यक्ति की तरफ से 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
बच्ची को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया है। घटना के बाद दोषी फरार हो गया। बच्ची अपने घर में खेल रही थी। उसके माता-पिता मजदूरी के लिए खेत में गए हुए थे। उनका पड़ोसी लड़की को बहला-फुसलाकर खेत में ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की चीखें सुनकर खेत में धान लगा रहे मजदूर भाग कर आए जिनको देखकर दोषी अपना मोबाईल फैंक कर फरार हो गया। थाना निहालसिंह वाला की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है।