Edited By Mohit,Updated: 09 Dec, 2018 06:33 PM
मोगा जिले के गांव मंडीरावाला पुराना निवासी सुनील सिंह (20) की जहरीली दवाई निगलने से मृत्यु हो जाने का पता चला है। थाना चडि़क के हवलदार कमलजीत सिंह ने मृतक के पिता जतिन्द्र सिंह के बयानों पर अ.ध. 174 की कार्रवाई की है।
मोगा (आजाद): मोगा जिले के गांव मंडीरावाला पुराना निवासी सुनील सिंह (20) की जहरीली दवाई निगलने से मृत्यु हो जाने का पता चला है। थाना चडि़क के हवलदार कमलजीत सिंह ने मृतक के पिता जतिन्द्र सिंह के बयानों पर अ.ध. 174 की कार्रवाई की है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार जतिन्द्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा बाघापुराना में कपड़े वाली दुकान पर नौकरी करता था। गत 1 दिसंबर को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ हो गई, जिस पर उसने घर में पड़ी कीटनाशक दवाई गलती से निगल ली। जिस पर उसे सिविल अस्पताल मोगा लाया गया। वहां डाक्टरों ने उसे मैडीकल कालेज फरीदकोट रैफर कर दिया। आज उसने दम तोड़ दिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया।