मोगा शहर की 100 करोड़ से कायाकल्प की जाएगी : सिद्धू

Edited By Vatika,Updated: 17 Feb, 2019 11:56 AM

navjot singh sidhu

मोगा शहर की लंबे समय से लटकती मुख्य मांगों के हल के लिए पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने 100 करोड़ रुपए की विशेष राशि खर्च करने की घोषणा की है। यह घोषणा उन्होंने आज स्थानीय एक पैलेस में शहर के विकास कार्यों के मसले पर रखी बैठक की...

मोगा(गोपी): मोगा शहर की लंबे समय से लटकती मुख्य मांगों के हल के लिए पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने 100 करोड़ रुपए की विशेष राशि खर्च करने की घोषणा की है। यह घोषणा उन्होंने आज स्थानीय एक पैलेस में शहर के विकास कार्यों के मसले पर रखी बैठक की अध्यक्षता करते की।

नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि मोगा शहर के विकास के लिए फंडों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इस मौके संबोधित करते नवजोत सिद्धू ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार की ओर से लोगों के साथ चुनाव दौरान किए गए वायदे को पूरा किया जा रहा है तथा शहरों के साथ-साथ कस्बों के सर्वपक्षीय विकास को तरजीह दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मोगा शहर के विकास कार्यों के लिए जहां 40 करोड़ रुपए के टैंडर जल्द लगाए जाएंगे, वहीं 2.50 करोड़ रुपए की लागत से शहर में स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी जिससे समूचा शहर जगमगा उठेगा। बैठक दौरान हलका मोगा के विधायक डा. हरजोत कमल ने मोगा शहर की मुख्य समस्याओं से मंत्री नवजोत सिद्धू को अवगत करवाया तथा उन्होंने टै्रफिक सहित बेसहारा पशुओं की समस्या से निजात दिलाने के लिए ठोस प्रयास करने की मांग की।

इसके उपरांत संबोधित करते हलका बाघापुराना के विधायक दर्शन बराड़ ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा हर वर्ग के लोगों को बड़ी रियायतें प्रदान की जा रही हैं तथा कांग्रेस सरकार लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए प्रयत्नशील है।इस अवसर पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष महेश इंद्र सिंह निहाल सिंह वाला, पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. मालती थापर, पूर्व विधायक निहाल सिंह वाला बीबी राजविन्द्र कौर भागीके, कांग्रेस के शहरी अध्यक्ष विनोद बांसल, डिप्टी कमिश्नर संदीप हंस, ए.डी.सी. अजय सूद, अन्य वर्कर तथा प्रशासनिक अधिकारी हाजिर थे। इसके उपरांत नवजोत सिंह सिद्धू ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले दौरान शहीद हुए 44 सैनिकों में शामिल गांव गलोटी के शहीद जैमल सिंह के परिवार से दुख सांझा किया तथा अंतिम संस्कार मौके श्रद्धांजलि अॢपत की। इस मौके पत्रकारों द्वारा पूछे सवालों को सिद्धू द्वारा नो कमैंट्स कहकर टाल दिया गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!