विकास कार्यों की सूची से 13 वार्ड गायब, भड़के पार्षद

Edited By Anjna,Updated: 22 May, 2018 10:21 AM

moga news

मोगा शहर में पिछले 3 वर्षों से ठप्प पड़े विकास कार्य अब शुरू होने के साथ ही विवादों के घेरे में आ गए हैं। दरअसल यह मामला तब सामने आया, जब नगर निगम मोगा के मेयर अक्षित जैन व अन्य अधिकारियों ने विकास कार्यों संबंधी पहली सूची जारी की।

मोगा (गोपी राऊंके): मोगा शहर में पिछले 3 वर्षों से ठप्प पड़े विकास कार्य अब शुरू होने के साथ ही विवादों के घेरे में आ गए हैं। दरअसल यह मामला तब सामने आया, जब नगर निगम मोगा के मेयर अक्षित जैन व अन्य अधिकारियों ने विकास कार्यों संबंधी पहली सूची जारी की। इस सूची में 13 वार्डों के नाम न होने के कारण इनसे संबंधित वार्ड पार्षदों में जहां आक्रोश दिखाई दे रहा है, वहीं इस मामले पर निगम की एफ.एंड.सी.सी. कमेटी के मैंबरों में रोष देखने को मिल रहा है।

एफ.एंड.सी.सी. कमेटी के मैंबरों गुरमिन्द्रजीत सिंह बबलू तथा विनय कुमार ने सांझे तौर पर इस मामले में दी प्रतिक्रिया में आरोप लगाया कि जब तक सारे शहर के 50 वार्डों के लटकते विकास कार्यों के शुरू होने संबंधी टैंडर नहीं लगते, तब तक वह नगर निगम मोगा की एफ.एंड.सी.सी. कमेटी की बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि समूचे शहर का विकास एकसार होना चाहिए।

शहर के सारे वार्डों का विकास बिना पक्षपात किया जाए : बबलू
इस मामले संबंधी बातचीत करते हुए एफ.एंड.सी.सी. कमेटी के मैंबर तथा पार्षद गुरमिन्द्रजीत सिंह बबलू का कहना था कि शहर के प्रत्येक निवासी को मोगा शहर के विकास की उम्मीद है। इसके चलते ही शहरवासियों ने अपने-अपने वार्डों से प्रतिनिधि चुनकर निगम में भेजे हैं, लेकिन अब यदि किसी वार्ड से विकास के मामले में धक्केशाही होती है तो संबंधित वार्डवासियों का निराश होना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि वह शहर के सारे वार्डों का विकास बिना पक्षपात करवाने की मांग को आने वाले दिनों में और जोरदार ढंग से उठाएंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!