Edited By Anjna,Updated: 20 May, 2018 08:31 AM
सऊदी अरब में गुरमीत सिंह की गत 18 फरवरी को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। आज कोटईसे खां में परिजनों को 3 महीनों बाद शव मिला है। जिससे पूरे गांव में शौक की लहर है। परिवार के मुखिया जोगिन्द्र सिंह ने बताया कि करीब 2 साल पहले मुश्किल से अपने पुत्र...
कोटईसे खां (ग्रोवर/ संजीव): सऊदी अरब में गुरमीत सिंह की गत 18 फरवरी को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। आज कोटईसे खां में परिजनों को 3 महीनों बाद शव मिला है। जिससे पूरे गांव में शौक की लहर है। परिवार के मुखिया जोगिन्द्र सिंह ने बताया कि करीब 2 साल पहले मुश्किल से अपने पुत्र गुरमीत सिंह को सऊदी अरब कमाई करने के लिए भेजा था। गुरमीत सिंह सऊदी अरब में ट्राला चलाता था।
हमें 18 फरवरी को पता लगा कि हमारे पुत्र की सड़क हादसे में मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि करीब 3 महीने बीत जाने पर सारी औपचारिकताएं पूरी कर पुत्र का शव मिला है। इस अवसर पर प्रशासन से मांग की गई कि पीड़ित परिवार गरीब है, इसलिए इसे वित्तीय सहायता दी जाए।