छत पर लटका मिला नाबालिगा का शव

Edited By swetha,Updated: 14 Jul, 2018 03:30 PM

minor dead body found

वेदांत नगर मोगा में आढ़त का काम करते एक व्यक्ति के घर काम करती नाबालिग (13-14 वर्षीय) प्रवासी लड़की की मौत उस समय रहस्य बन गई, जब उसका शव उनकी कोठी की दूसरी मंजिल की छत पर लटकता मिला। उसने गले में फंदा लगाकर खुदकुशी की हुई थी। घटना की जानकारी मिलने...

मोगा (आजाद): वेदांत नगर मोगा में आढ़त का काम करते एक व्यक्ति के घर काम करती नाबालिग (13-14 वर्षीय) प्रवासी लड़की की मौत उस समय रहस्य बन गई, जब उसका शव उनकी कोठी की दूसरी मंजिल की छत पर लटकता मिला। उसने गले में फंदा लगाकर खुदकुशी की हुई थी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है।

जानकारी के अनुसार वेदांत नगर की गली नंबर-5 में स्थित जिनेश गर्ग के घर में काम करने वाली एक 13-14 वर्षीय पूनम कुमारी पुत्री अशोक मुखिया निवासी गांव उगराहां दरभंगा (बिहार) ने छत पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। थाना सिटी साऊथ के प्रभारी जङ्क्षतद्र सिंह ने कहा कि मृतका के पिता अशोक मुखिया व माता रिंकू देवी अकालसर रोड पर अपने परिवार सहित रहते हैं। अशोक मुखिया नैस्ले में तैनात किसी मुलाजिम के यहां काम करता है, जबकि पूनम कुमारी जिनेश गर्ग के यहां पिछले दो-अढ़ाई वर्ष से काम करती थी। अशोक मुखिया अपनी पत्नी के साथ 2 दिन पहले अपने पैतृक गांव चला गया था और अपनी बेटी पूनम कुमारी को उनके घर छोड़ गया था। आज जब साढ़े 7 बजे के करीब जिनेश गर्ग की पत्नी ऊपर गई तो देखा पूनम कुमारी का शव लटका हुआ था।

अस्पताल में रखा शव
थाना प्रभारी ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल मोगा में रखा गया है क्योंकि मृतका की बुआ शांति देवी ने हमें कहा है कि उनके भाई-भाभी के बिहार से वापस आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाए। हमने उन्हें घटना की जानकारी दे दी है, जो 2-3 दिन में मोगा पहुंच जाएंगे। शव का डाक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा और उसके बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!