NRI पति ने पत्नी का बनाया अश्लील वीडियो, फिर दहेज मांगकर करने लगा ब्लैकमेल

Edited By Sunita sarangal,Updated: 22 Oct, 2019 12:08 PM

husband did such abominable work

एन.आर.आई. पति द्वारा पत्नी को वीडियो काल पर निर्वस्त्र होने का दबाव बनाकर स्क्रीन शार्ट लेकर ब्लैकमेल करने के मामले में आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मोगाः एन.आर.आई. पति द्वारा पत्नी को वीडियो काल पर निर्वस्त्र होने का दबाव बनाकर स्क्रीन शार्ट लेकर ब्लैकमेल करने के मामले में आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शिकायत के साढ़े 3 महीने बाद आरोपी पति जरनैल सिंह और ससुर हरमेल सिंह निवासी जगराओं के खिलाफ दहेज के लिए तंग करने और अश्लील हरकतें करने के आरोप में केस दर्ज किया था। पुलिस ने एक हफ्ते पहले पुर्तगाल से वापस आए पति जरनैल को गिरफ्तार कर लिया जबकि ससुर अभी भी फरार है।

पिता ने घर गिरवी रख किया था बेटी का विवाह
मोगा के बेअंत नगर निवासी रमनदीप कौर ने एस.एस.पी. मोगा को 2 जुलाई को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि 11 फरवरी, 2018 को जगराओं के जरनैल से उसका विवाह हुआ था। पति पुर्तगाल में काम करता था। मायके परिवार ने विवाह पर 20 लाख खर्च किए थे। पिता बलदेव सिंह ने विवाह से एक महीना पहले मकान की रजिस्ट्री बैंक में रख कर 10 लाख का लोन लिया था। विवाह के बाद ससुराल वाले उससे गाड़ी की मांग करने लगे। पीड़िता ने बताया कि उसका पति पुर्तगाल जाकर उसे फोन पर वीडियो काल करता था।

एक दिन काल के दौरान उस ने कपड़े उतरवाए और फोटो का स्क्रीन शॉट ले लिया। बाद में ब्लैकमेल करने लगा। जब उसकी मांग पूरी न हुई तो उसने फोटो परिवार वालों को भेज दी। जबकि उसके इंग्लैंड में रहने वाली बड़े भाई की पत्नी से गैर-कानूनी संबंध भी थे। इसलिए वह ऐसा कर रहा था और ससुर उसका साथ दे रहा था।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!