Edited By Anjna,Updated: 17 Jan, 2019 03:15 PM
मोगा पुलिस ने नशीली गोलियों के मामले में शामिल भगौड़े आरोपी सुखदेव सिंह सेबू निवासी शहीद भगत सिंह नगर मोगा को गिरफ्तार किया है।
मोगा (आजाद): मोगा पुलिस ने नशीली गोलियों के मामले में शामिल भगौड़े आरोपी सुखदेव सिंह सेबू निवासी शहीद भगत सिंह नगर मोगा को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थाना सिटी साऊथ के सहायक थानेदार पहाड़ा सिंह ने बताया कि सुखदेव सिंह उर्फ सेबू के खिलाफ थाना सिटी मोगा द्वारा 2017 को 400 नशीली गोलियां बरामद होने पर एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
अदालत ने उसे अदालती आदेशों की अवहेलना करने पर 19 जुलाई 2018 को भगौड़ा घोषित किया था, लेकिन वह पुलिस के काबू में नहीं आ रहा था। काफी मशक्कत के बाद सिपाही जगजीत सिंह के सहयोग से उसे काबू किया गया। पूछताछ के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया।