Edited By Anjna,Updated: 06 May, 2018 03:40 PM
भगौड़े आरोपियों के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत मोगा पुलिस द्वारा चोरी के मामले में शामिल एक भगौड़े रमनदीप सिंह निवासी मोगा को गिरफ्तार किया गया। थाना सिटी मोगा के सहायक थानेदार अशोक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए रमनदीप सिंह पुत्र हरपाल सिंह निवासी...
मोगा (आजाद): भगौड़े आरोपियों के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत मोगा पुलिस द्वारा चोरी के मामले में शामिल एक भगौड़े रमनदीप सिंह निवासी मोगा को गिरफ्तार किया गया। थाना सिटी मोगा के सहायक थानेदार अशोक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए रमनदीप सिंह पुत्र हरपाल सिंह निवासी बेदी नगर मोगा के खिलाफ 2013 में चोरी का मामला दर्ज हुआ था। कथित आरोपी माननीय अदालत में पेश नहीं हुआ, जिस पर अदालत की ओर से उसको 23 अगस्त, 2017 को भगौड़ा घोषित किया गया।
कथित आरोपी को एंटी नार्कोटिक सैल मोगा के सहायक थानेदार गुरमेल सिंह की ओर से गिरफ्तार किया गया। कथित आरोपी के खिलाफ माननीय अदालत के आदेशों की उल्लंघना करने पर मुकद्दमा दर्ज किया गया। आरोपी को पूछताछ के बाद माननीय अदालत में पेश किया, जहां अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।