भगौड़ा आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

Edited By Kalash,Updated: 01 Jun, 2023 10:55 AM

fugitive accused arrested one absconding

भगौड़े आरोपियों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत पुलिस ने विभिन्न मामलों में शामिल 2 भगौड़े आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज कर एक को काबू किया है

मोगा : भगौड़े आरोपियों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत पुलिस ने विभिन्न मामलों में शामिल 2 भगौड़े आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज कर एक को काबू किया है जबकि दूसरा पुलिस के काबू नहीं आ सका।

इस संबंधी थाना बधनीकलां के सहायक थानेदार गुरमीत सिंह ने बताया कि जतिन सिंगला निवासी गुरु नानक कालोनी सिटी संगरूर के खिलाफ 13 अक्तूबर 2021 को थाना बधनीकलां में मामला दर्ज हुआ था। उक्त मामले में अदालत द्वारा उसको 10 अप्रैल को भगौड़ा घोषित किया गया था जो पुलिस के काबू नहीं आ सका। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

इसी तरह थाना बाघापुराना के सहायक थानेदार गुरचरन सिंह ने बताया कि काबू किए गए भगौड़े आरोपी जसकरन सिंह उर्फ जस्सा निवासी गांव समाधभाई के खिलाफ 14 जनवरी 2019 को लड़ाई-झगड़ा होने पर थाना बाघापुराना में मामला दर्ज हुआ था। आरोपी अदालत में पेश नहीं हो रहा था जिस पर अदालत द्वारा उसे 3 दिसम्बर 2022 को भगौड़ा घोषित किया गया था। पुलिस ने उसे काबू कर अदालत में पेश किया। अदालत ने उसको ज्यूडीशियल हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!