Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Mar, 2018 11:00 AM
विदेश भेजने के नाम पर 1 लाख की ठगी मारने के आरोप में थाना निहाल सिंह वाला की पुलिस ने 2 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार दलवीर सिंह उर्फ कर्मजीत सिंह गांव लौहारा ने जिला पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायत पत्र में आरोप लगाया था कि...
निहाल सिंह वाला/बिलासपुर(बावा/जगसीर): विदेश भेजने के नाम पर 1 लाख की ठगी मारने के आरोप में थाना निहाल सिंह वाला की पुलिस ने 2 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार दलवीर सिंह उर्फ कर्मजीत सिंह गांव लौहारा ने जिला पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायत पत्र में आरोप लगाया था कि कथित आरोपियों ने उसको विदेश भेजने का झांसा देकर 1 लाख रुपए की ठगी मारी है।
आरोपियों ने उसको न ही विदेश भेजा और न ही उसके पैसे वापस किए। इस शिकायत की जांच डी.एस.पी. मोगा ने की तथा हरमनदीप सिंह, गुरसेवक सिंह पुत्र बूटा सिंह निवासी गांव मल्लन (श्री मुक्तसर साहिब) के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज किया गया। इस मामले की जांच सहायक थानेदार निर्मल सिंह कर रहे हैं।