Edited By swetha,Updated: 19 May, 2019 03:37 PM
मोगा लोकसभा सीट के अधीन पड़ते गांव चडिक में अकालियों तथा कांग्रेसियों के बीच आपस में झड़प हो गई।
मोगाःमोगा लोकसभा सीट के अधीन पड़ते गांव चडिक में अकालियों तथा कांग्रेसियों के बीच आपस में झड़प हो गई।
अकाली दल के हलका इंचार्ज बरजिंद्र सिंह बराड़ तथा जिला प्रधान विनय शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेसी वर्करों ने बड़ी बेरहमी से अकाली वर्करों से मारपीट की है। उनको सिविल अस्पताल बाघापुराना में भर्ती करवाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि मौके पर तैनात सुरक्षा कर्मचारियों ने भी मामले की निष्पक्ष जांच की बजाए कांग्रेसियों का पक्ष लिया है।