Edited By swetha,Updated: 09 Jun, 2018 11:29 AM
पति-पत्नी के मध्य घरेलू विवाद के चलते गत 7 जून को गुस्से में आए पति ने पत्नी को आग लगाने के बाद खुद को भी आग लगा ली थी। इस पर उक्त दोनों बुरी तरह से झुलस गए थे, जिन्हें सिविल अस्पताल मोगा दाखिल करवाया गया था। डाक्टरों ने पत्नी की नाजुक हालत को देखते...
मोगा (आजाद): पति-पत्नी के मध्य घरेलू विवाद के चलते गत 7 जून को गुस्से में आए पति ने पत्नी को आग लगाने के बाद खुद को भी आग लगा ली थी। इस पर उक्त दोनों बुरी तरह से झुलस गए थे, जिन्हें सिविल अस्पताल मोगा दाखिल करवाया गया था। डाक्टरों ने पत्नी की नाजुक हालत को देखते हुए उसे फरीदकोट रैफर कर दिया था।
उन्होंने बताया कि राजदीप सिंह निवासी गांव ठठा साहिब फिरोजपुर एक बच्चे का पिता है, जिसकी शादी जसवीर कौर निवासी डरोलीभाई के साथ हुई थी। पिछले करीब एक वर्ष से उसका अपनी पत्नी के साथ विवाद चलता आ रहा है और वह मोगा अपनी बहन जसवीर कौर निवासी हाकम का अगवाड़ मोगा के पास आई हुई थी। राजदीप सिंह उसे लेने के लिए मोगा आया हुआ था, लेकिन उसकी पत्नी जसप्रीत कौर ने उसके साथ जाने से इंकार कर दिया।
इसी बात को लेकर दोनों के मध्य तकरार बढ़ गया और राजदीप सिंह ने गुस्से में आकर डीजल की बोतल निकाली और अपनी पत्नी जसप्रीत कौर पर डालने के बाद खुद पर भी डालकर आग लगा दी। इस पर उक्त दोनों झुलस गए। इस संबंधी थाना सिटी साऊथ मोगा द्वारा जसवीर कौर पत्नी आशीष कुमार निवासी हाकम का अगवाड़ मोगा के बयानों पर उसके जीजा राजदीप सिंह पुत्र केवल सिंह के खिलाफ जानलेवा हमला करने के आरोपों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।