Edited By Anjna,Updated: 06 Jun, 2018 03:26 PM
गांव मल्लके में घरेलू जमीनी विवाद के चलते हुए झगड़े में हरप्रीत सिंह निवासी गांव मल्लके तथा अर्शदीप सिंह निवासी गांव सेवेवाला फरीदकोट के घायल होने का पता चला है। उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाना पड़ा।
मोगा (आजाद): गांव मल्लके में घरेलू जमीनी विवाद के चलते हुए झगड़े में हरप्रीत सिंह निवासी गांव मल्लके तथा अर्शदीप सिंह निवासी गांव सेवेवाला फरीदकोट के घायल होने का पता चला है। उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाना पड़ा।
हरप्रीत सिंह ने पुलिस को बताया कि कथित आरोपियों अर्शदीप सिंह तथा उसकी सास सुखप्रीत कौर के अलावा 5-6 अज्ञात व्यक्तियों ने उस पर हमला कर घायल कर दिया जबकि दूसरे पक्ष के अर्शदीप सिंह पुत्र गुरमेल सिंह ने कहा कि हरप्रीत सिंह तथा उसके साथियों ने हम पर हमला कर घायल किया। पुलिस इस मामले में जांच रही है।