Edited By Anjna,Updated: 31 May, 2018 11:16 AM
जीरा रोड पर मिशन कपाऊंड में पुरानी रंजिश के चलते हुए लड़ाई-झगड़े में जेम्स मसीह के घायल होने का पता चला है, जिसे सिविल अस्पताल मोगा दाखिल करवाया गया। इस संबंधी थाना सिटी पुलिस द्वारा बलदेव सिंह फौजी व रिची दोनों निवासी मिशन कपाऊंड जीरा रोड मोगा के...
मोगा (आजाद): जीरा रोड पर मिशन कपाऊंड में पुरानी रंजिश के चलते हुए लड़ाई-झगड़े में जेम्स मसीह के घायल होने का पता चला है, जिसे सिविल अस्पताल मोगा दाखिल करवाया गया। इस संबंधी थाना सिटी पुलिस द्वारा बलदेव सिंह फौजी व रिची दोनों निवासी मिशन कपाऊंड जीरा रोड मोगा के खिलाफ मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच सहायक थानेदार अमरजीत सिंह द्वारा की जा रही है।
जेम्स मसीह ने पुलिस को कहा कि कथित आरोपियों ने उसे घेरकर ईंट-पत्थर मारकर घायल कर दिया, जबकि दूसरी तरफ बलदेव सिंह फौजी ने कहा कि गत 16 मई को हथियारबंद व्यक्तियों ने उनके घर में जबरन दाखिल होकर उसे तथा उसकी बेटी रमनदीप, बेटा अमनदीप को बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया था। इस पर हमें सिविल अस्पताल मोगा दाखिल करवाया गया था। उन्होंने कहा कि जो आरोप जेम्स मसीह द्वारा लगाए जा रहे वे बेबुनियाद हैं। जांच अधिकारी ने कहा कि वह मामले की जांच कर सच्चाई जानने का प्रयास कर रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है।