190 पेटी अवैध शराब बरामद, तस्कर फरार

Edited By Mohit,Updated: 15 Oct, 2019 06:13 PM

alcohol recovered

पंजाब की मोगा पुलिस ने डाला गांव के निकट बीती रात एक नाके पर एक वाहन से विभिन्न ब्रांड की 190 पेटी शराब बरामद की।

मोगाः पंजाब की मोगा पुलिस ने डाला गांव के निकट बीती रात एक नाके पर एक वाहन से विभिन्न ब्रांड की 190 पेटी शराब बरामद की। इस दौरान दो तस्कर वाहन वहीं छोड़ कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि यह कारर्वाई एक गुप्त सूचना के आधार पर मेहना थाना पुलिस ने की। जांच अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस को शराब तस्करी की सूचना मिली थी। 

उसने उक्त गांव के निकट नाका लगाया। इस दौरान उस ओर आते हुये एक वाहन को रूकने का ईशारा किया गया लेकिन वाहन रूकते ही इसमें सवार दो तस्कर अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गए। बाद में तलाशी के दौरान इस वाहन से विभिन्न ब्रांडों की 190 पेटी शराब बरामद की गई। पुलिस ने इस सम्बंध में लंडेके गांव निवासी कुलवंत सिंह और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है और इनकी तलाश कर रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!