फतेहवीर को न बचाने के रोष में 'आप' फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

Edited By Mohit,Updated: 11 Jun, 2019 03:40 PM

aam aadmi party

आम आदमी पार्टी की ओर से शहर के जोगिंदर सिंह चौक में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का पुतला फूंक कर पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

मोगा (गोपी राऊके): आम आदमी पार्टी की ओर से शहर के जोगिंदर सिंह चौक में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का पुतला फूंक कर पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

रोष प्रदर्शन को संबोधित करते आप के जिलाध्यक्ष एडवोकेट नसीब बावा ने कहा कि पिछले चार दिनों से गांव भगवानपुरा में कैबिनट मंत्री विजय इंद्र सिंगला वहां पर बैठकर लोगों को फतेहवीर सिंह के सुकुशल होने की बात कहकर गुमराह करते रहे। लेकिन मंगलवार सुबह जिस बोरवेल में फतेहवीर सिंह गिरा था, उसी बोरवेल से फतेहवीर सिंह को लोहे की छ़डी के साथ निकाला गया। अगर फतेहवीर सिंह सही सलामत था तो उसे उसी वक्त पी.जी.आई क्यों ले जाया गया। जबकि पी.जी.आई के डाक्टरों ने उसे अस्पताल पहुंचते ही मृतक घोषित कर दिया। 

उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह नैतिकता के आधार पर कैबिनट मंत्री विजय इंद्र सिंगला से कैबिनट रैंक का इस्तीफा लें व इस दुखद घटना में परिवार का हर संभव सहयोग करें। आप पार्टी के सदस्यों द्वारा फतेहवीर को बचाने में नकाम साबित हुए संगरूर का जिला प्रशासन व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करके नारेबाजी भी की गई। इस अवसर पर आप कार्यकर्ता पूनम नारंग, गुरकीरत लक्की, मनप्रीत रिंकू, गुरविंदर, कमलजीत आदि उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!