Edited By Anjna,Updated: 19 Feb, 2019 03:44 PM
थाना निहाल सिंह वाला की पुलिस ने नशीले पदार्थ का सेवन करने के मामले में 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस संबंधी सहायक थानेदार रविपाल सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी सहित गश्त पर थे।
निहाल सिंह वाला/बिलासपुर (बावा, जगसीर): थाना निहाल सिंह वाला की पुलिस ने नशीले पदार्थ का सेवन करने के मामले में 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस संबंधी सहायक थानेदार रविपाल सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी सहित गश्त पर थे।
उन्होंने गलवप्रीत सिंह निवासी गालिब कलां (लुधियाना) व अमनप्रीत सिंह निवासी राजेयाना (मोगा) जो एक इनोवा गाड़ी में बैठकर नशा कर रहे थे, को गिरफ्तार करके उनसे पन्नी, सिल्वर पेपर, लाइटर व 10 रुपए का गोल किया हुआ नोट बरामद किया। दोनों कथित आरोपियों से पूछताछ के बाद जगतार सिंह व तरुणदीप सिंह को 230 नशीली गोलियां सहित गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए चारों आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।