Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Feb, 2018 11:44 AM
गांधी रोड के सामने नए बन रहे पुल के नीचे ट्रक की चपेट में आने से आज कर्म सिंह (65) निवासी प्रीत नगर मोगा की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर
मोगा (आजाद): गांधी रोड के सामने नए बन रहे पुल के नीचे ट्रक की चपेट में आने से आज कर्म सिंह (65) निवासी प्रीत नगर मोगा की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर थाना सिटी मोगा के सहायक थानेदार गुरनेक सिंह व हवलदार सर्बजीत सिंह वहां पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।
सहायक थानेदार गुरनेक सिंह ने बताया कि मृतक बुजुर्ग एफ.सी.आई. से रिटायर्ड हुआ था। आज वह बैंक में पैंशन लेने के लिए साइकिल पर जा रहा था कि ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। इस संबंध में मृतक के बेटे जग्गा सिंह के बयानों पर कार्रवाई की गई है और शव को सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।