Edited By swetha,Updated: 11 Nov, 2018 11:20 AM
मामूली तकरार के बाद रात समय मारपीट करने के लिए घर गए एक नौजवान का कुछ व्यक्तियों ने गोली मार कर कत्ल कर दिया। इस घटना में दूसरे पक्ष का भी एक व्यक्ति जख्मी हुआ बताया जा रहा है।
मानसा(जस्सल): मामूली तकरार के बाद रात समय मारपीट करने के लिए घर गए एक नौजवान का कुछ व्यक्तियों ने गोली मार कर कत्ल कर दिया। इस घटना में दूसरे पक्ष का भी एक व्यक्ति जख्मी हुआ बताया जा रहा है।
पुलिस थाना सदर मानसा ने मृतक नौजवान के पारिवारिक सदस्यों के बयान पर चार व्यक्तियों के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज किया है, जबकि दूसरे जख्मी व्यक्ति को सिविल अस्पताल मानसा के बाद पटियाला के लिए रैफर कर दिया। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है, परन्तु अभी तक इस में किसी की भी गिरफ्तारी या हथियार बरामदगी आदि नहीं हुई है। मृतक की लाश का सिविल अस्पताल मानसा में पोस्टमार्टम करवाया गया है।
बताया जा रहा है कि गांव भैणीबाघा में शुक्रवार की दोपहर किसी बात को लेकर 2 नौजवानों सुखप्रीत सिंह व गुरजीत सिंह का आपसी झगड़ा हुआ था, जिसके बाद सुखप्रीत सिंह गुरजीत सिंह के घर उससे मारपीट करने के लिए रात के समय चला गया। गुरजीत सिंह को इस बात की जानकारी मिलने पर वह अपने घर से भाग निकला लेकिन उसके रिश्तेदारों ने अचानक गोली चला दी। पुलिस थाना सदर मानसा मुताबिक यह गोली सुखप्रीत सिंह को लगी और उसकी मौत हो गई, जबकि इस घटना में गुरजीत सिंह भी घायल हो गया।