Edited By Mohit,Updated: 16 Nov, 2018 04:47 PM
यहां के पुलिस स्टेशन टिब्बा के एरिए में एक लड़की पर अज्ञात युवक ने तेजाब फेंक दिया। बताया जा रहा है कि देर शाम किसी युवक ने घर का दरवाजा खड़काया। लड़की ने जब घर का.....
लुधियाना(महेश): नगर में हुई एक सनसनीखेज घटना में 25 वर्षीय एक युवती पर तेजाब डाल दिया गया। 30 प्रतिशत से अधिक झुलसी अवस्था में पीड़िता को इलाज के लिए क्रिश्चियन मैडीकल कालेज स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर, लेकिन ङ्क्षचताजनक बताई जा रही है। बताया जाता है कि 3 दिन पहले ही उसकी मंगनी हुई थी।
पुलिस का कहना है कि इसके पीछे एक तरफा प्रेम या इश्क में नाकाम सिरफिरे आशिक का हाथ हो सकता है। असिस्टैंट पुलिस कमिश्नर पवनजीत चौधरी ने बताया कि पीड़िता के बयान पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या के प्रयास का केस दर्ज करके टिब्बा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे खंगाले जा रहे है। जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया जाएगा। पुलिस को घटनास्थल पर से प्लॉस्टिक की कैन मिली है, जिसे कब्जे में ले लिया गया है।
घटना आज शाम करीब 7.30 बजे की है, जब पीड़िता के अतिरिक्त उसके माता-पिता व दोनों भाई मौजूद थे। तभी गेट पर एक युवक ने दीदी कहकर आवाज लगाई और कहा कि उसे कपड़े देने हैं। पीड़िता घर पर ही कपड़ों की सिलाई करती है, जबकि उसके पिता का हौजरी का काम है। पीड़िता ने जैसे ही दरवाजा खोला मुंह पर रूमाल बांधे नकाबपोश युवक ने उस पर तेजाब उड़ेल दिया और मौके से फरार हो गया। पीड़िता की चीख चिल्लाहट उसने पर परिवार वालों को घटना का पता चला। जंगल के आग की तरफ यह खबर इलाके में फैल गई आौर इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। परिवार वालों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। उसके मुंह, छाती व पेट पर तेजाब से हुए घाव पाए गए हैं।?
लंबे समय से रह रहे हैं पंजाब में
पीड़िता के परिवारिक सदस्यों ने बताया कि दीवाली के 5 दिन बाद उसकी मंगनी हुई थी और वह बहुत खुश थी। उनका कहना है कि उनकी किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है। वे मूलरूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और पिछले लंबे समय से पंजाब में रह रहे हैं।